मुख्य सामग्री पर जाएँ
सतमार्ग ज्योतिषSatmarg Astro

ग्रह गोचर · 26 सितंबर 2026

आज का ग्रह गोचर

नौ ग्रहों की आज की स्थिति — राशि, अंश, नक्षत्र, वक्री और अस्त — और हर ग्रह का अगला राशि परिवर्तन। हर अंक हमारे अपने इंजन से।

ग्रह अभी कहाँ हैं

सभी समय भारतीय मानक समय (IST) में। निरयन राशियाँ, लाहिड़ी (चित्रपक्ष) अयनांश; राहु स्पष्ट (true) पात, केतु ठीक सामने। हमारे अपने खगोलीय इंजन से गणना — स्विस एफ़ेमेरिस से मिलान पर राशि प्रवेश का अंतर 2 मिनट से कम (राहु-केतु 15 मिनट से कम)।

आगामी राशि परिवर्तन (90 दिन)

  • बुध कन्या → तुला26 सितंबर 2026, 12:38
  • सूर्य कन्या → तुला17 अक्टूबर 2026, 19:51
  • गुरु कर्क → सिंह31 अक्टूबर 2026, 12:02
  • शुक्र तुला → कन्या(वक्री)6 नवंबर 2026, 01:04
  • मंगल कर्क → सिंह12 नवंबर 2026, 20:18
  • सूर्य तुला → वृश्चिक16 नवंबर 2026, 19:43
  • शुक्र कन्या → तुला22 नवंबर 2026, 17:21
  • राहु कुंभ → मकर25 नवंबर 2026, 17:53
  • केतु सिंह → कर्क25 नवंबर 2026, 17:53
  • बुध तुला → वृश्चिक2 दिसंबर 2026, 17:27
  • सूर्य वृश्चिक → धनु16 दिसंबर 2026, 10:25
  • बुध वृश्चिक → धनु22 दिसंबर 2026, 07:39

हर ग्रह का गोचर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोचर क्या है?

गोचर का अर्थ है ग्रहों की वर्तमान चाल। जन्म कुंडली जन्म के क्षण का आकाश है; गोचर आज का आकाश। परंपरा में गोचर का फल जन्म की चंद्र राशि से गिने भाव से पढ़ा जाता है।

अन्य पंचांगों से समय कुछ मिनट अलग क्यों हो सकता है?

अयनांश (हम लाहिड़ी लेते हैं), राहु का स्पष्ट या मध्यम पात, और समय क्षेत्र — इन तीनों से अंतर आता है। हमारे ग्रहों के प्रवेश स्विस एफ़ेमेरिस से 2 मिनट के भीतर मिलते हैं; राहु-केतु धीमे चलते हैं, इसलिए उनका अंतर 15 मिनट तक हो सकता है।

वक्री ग्रह का क्या अर्थ है?

पृथ्वी से देखने पर कोई ग्रह कुछ समय के लिए पीछे चलता दिखता है — यह कक्षाओं का दृष्टि-प्रभाव है, ग्रह वास्तव में पीछे नहीं चलता। परंपरा ऐसे समय को पुनर्विचार और अधूरे काम पूरे करने के लिए अच्छा मानती है, भय के लिए नहीं।